हाथरस: गढ़ी तमन्ना गांव के फरार अभियुक्त को पुलिस ने आग लगाने के पुराने मुकदमे में किया गिरफ्तार, न्यायालय में पेश किया
जनपद हाथरस पुलिस अधीक्षक निपुण अग्रवाल द्वारा जनपद में फरार/वांछित वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में कार्यवाही करते हुए कोतवाली हाथरस गेट पुलिस ने आग लगाने के पुराने मुकदमे में फरार चल रहे गांव गढ़ी तमन्ना निवासी एक वारंटी अभियुक्त को गिरफ्तार कर रविवार को दोपहर में कार्यवाही करते हुए जनपद न्यायालय में पेश किया है।