किस्को: किस्को प्रखंड में सशस्त्र सीमा बल की 32वीं वाहिनी ने चलाया स्वच्छता अभियान, लोगों को स्वास्थ्य के प्रति किया जागरूक
1 दिसंबर से 15 दिसंबर तक भारत सरकार द्वारा मनाए जा रहे स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत मंगलवार दोपहर 12:30 किस्को प्रखण्ड में स्वच्छता अभियान चलाया गया। जिसमें सशस्त्र सीमा बल 32वीं वाहिनी गुमला सिलम के कमांडेड राजेश सिंह के दिशा निर्देशन में सशस्त्र सीमा बल किस्को के प्रभारी इंस्पेक्टर मनीष कुमार चौबे के नेतृत्व मे चलाया गया।