भिवानी: नगर परिषद चेयरपर्सन का टिकट दिलाने के नाम पर पूर्व पार्षद रेखा राघव से 52 लाख रुपए की ठगी की, पुलिस ने किया मामला दर्ज
नगर परिषद भिवानी में चेयरपर्सन का टिकट दिलाने के नाम पर पूर्व पार्षद से 52 लाख रुपए की ठगी का मामला सामने आया है। मामले की शिकायत पुलिस अधीक्षक को दी गई। इसकी प्रारंभिक जांच के बाद औद्योगिक पुलिस थाना में झज्जर के किरढोज गांव निवासी संजय के खिलाफ केस दर्ज हुआ है।