भिवानी: भिवानी रेलवे लाइन के दोहरीकरण का शिलान्यास होने पर महाबीर डालमिया का जताया आभार, बांटी मिठाई
आम नागरिकों की परिवहन सुविधाओं को दुरूस्त करने के लिए केद्र सरकार राज्य सरकार के सहयोग से क्षेत्र की जनता के लिए नई-नई योजनाएं ला रही है, ताकि हर योजना का लाभ भिवानी-महेंद्रगढ़ लोकसभा क्षेत्र के लोगो को मिल सके। इसी कड़ी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा बवानीखेड़ा से गांव मानहेरू तथा भिवानी से डोभ भाली, रोहतक तक रेलवे लाइन के दोहरीकरण का शिलान्यास किया।