भिवानी: टेलीग्राम एप पर पार्ट टाइम जॉब दिलाने के नाम पर भिवानी के रामनगर निवासी एक युवक के साथ साइबर ठगों ने की ₹300000 की
अमित पुत्र सतीश रामनगर निवासी ने पुलिस को बताया कि मैं प्राइवेट काम करता हूं। मेरे नंबर से पार्ट टाइम जॉब के लिए मैसेज आया उसके बाद मुझे टेलीग्राम एप से जोड़ दिया गया जिसके बाद मुझे टास्क दिए गए और टास्क के माध्यम से पार्ट टाइम जॉब दिलवाने के नाम पर मेरे बैंक खाते से करीब ₹300000 साइबर ठगों ने ठग लिए । इस मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है ।