भिवानी: भाकियू के ज़िला अध्यक्ष राकेश आर्य ने भिवानी में कहा- 2 वर्ष बीत जाने के बाद भी किसानों की सुनवाई नहीं कर रही है सरकार
भिवानी में भाकियू के ज़िला अध्यक्ष राकेश आर्य ने कहा कि किसानों के संघर्ष को मजबूती देने के लिए भाकियू चंढूनी द्वारा शनिवार को ट्रैक्टर मार्च निकाला जाना था, जो किन्ही कारणों से स्थगित कर दिया गया। उन्होंने बताया कि सिर्फ भिवानी ज़िला मुख्यालय का ट्रैक्टर मार्च स्थगित किया गया है, जबकि अन्य ज़िलों में यह प्रदर्शन कर किसानों के संघर्ष को मजबूती दी गई है।