धनौरा: गजरौला के एक गांव में शराबी युवक ने महिला के साथ की छेड़छाड़, परिजनों की जमकर की धुनाई
क्षेत्र के गांव सलेमपुर गोसाई में उस वक्त शराबी युवक ने महिला को देखकर फब्तियां कसनी शुरू कर दी जब वह नशे में झूम रहा था। वहीं खड़े युवकों ने उस शराबी तत्व को समझाया जब मामला हद से गुजर गया तो महिला के परिवार के लोगों ने उसको जमकर धुना। और पुलिस को सूचना भी दे दी गई। वह कुछ देर बाद मौके पर पहुंची और मामला शांत कराया।