एकमा: शराब कांड का फरार आरोपी गिरफ्तार , भेजा गया जेल
Ekma, Saran | Jun 16, 2026 एकमा थाना क्षेत्र के परसागर बाजार में शराब कांड के एक फरार आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया ।गिरफ्तार आरोपी की पहचान अनूप कानू के रूप में हुई है। थाना अध्यक्ष रामबालक यादव ने बताया कि आरोपी लंबे समय से फरार चल रहा था और उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही थी। गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर उसे घर पर दबोच लिया गया।