जलालपुर: जिले में 22 भाजपा मंडल अध्यक्षों और जिला प्रतिनिधियों की सूची हुई जारी
अंबेडकरनगर के 22 मंडलों के अध्यक्ष और जिला प्रतिनिधियों की सूची गुरुवार शाम 5 बजे भाजपा कार्यालय ने जारी कर दी।जिला मीडिया प्रभारी बाल्मीकि उपाध्याय ने बताया कि कटेहरी विधानसभा क्षेत्र के कटेहरी मंडल से सर्वेश सिंह, केदारनगर से राम आशीष,खजूरी से रमेश पांडेय,भीटी से अमरजीत वर्मा और श्रवण क्षेत्र से लाल बहादुर पाल को मंडल अध्यक्ष बनाया गया है।