यातायात नियमों का पालन कराने के उद्देश्य से बुधवार शाम 4 बजे के बाद जलालपुर के विभिन्न स्थानों पर पुलिस ने विशेष अभियान चलाया। इसके तहत बिना हेलमेट बाइक चलाने वाले लोगों को रोक कर उन्हें गुलाब का फूल भेंट करते हुए हेलमेट लगाकर चलने की सलाह दी गई। पुलिस के इस अभियान की क्षेत्र में खूब चर्चा हुई।