जैतपुर थानाध्यक्ष वंदना अग्रहरि ने बुधवार शाम 4 बजे नेवादा बाजार में हमदर्द कबीला की ओर से सैकड़ों गरीबों को सर्दी से बचाने के लिए कम्बल वितरित किया। उन्होंने कहा कि समाज सेवा पुनीत काम है। उसमें भी असहायों,विकलांगों व जरूरतमंदों की सेवा करना सभी का धर्म है। मौके पर संस्था के तमाम लोग मौजूद रहे।