जलालपुर: भाजपा के मंडल अध्यक्षों और जिला प्रतिनिधियों की बहुप्रतीक्षित सूची जारी, बधाईयों का दौर शुरू
भाजपा के जिला चुनाव अधिकारी देवेंद्र सिंह ने प्रदेश चुनाव अधिकारी की संस्तुति के बाद मंडलों के अध्यक्षो और जिला प्रतिनिधियों की बहु प्रतीक्षित सूची जारी कर दी।जिसमें जलालपुर विधानसभा क्षेत्र के पांच मंडलों में जलालपुर नगर से संदीप कुमार, जीवत से सरिता निषाद,नेवादा से विनय कुमार सिंह, भियांव से प्रवीण गौड़,मालीपुर से शुभम पांडेय को मण्डल अध्यक्ष बनाया गया है।