हज़ारीबाग: समाज सेवा में उत्कृष्ट योगदान के लिए महिलाओं को सम्मानित किया गया, निर्जला बनीं प्रेरणा
हजारीबाग 8 मार्च अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर हजारीबाग में नगर भवन में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में उन महिलाओं और छात्राओं को सम्मानित किया गया, जिन्होंने अपने-अपने क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान दिया है। उपायुक्त श्रीमती नैन्सी सहाय ने सभी महिलाओं को महिला दिवस की शुभकामनाएं दीं और समाज में बदलाव लाने वाली महिलाओं के कार्यों की सराहना की। उन्होंने कहा कि जिले में ‘प्रोजेक्ट जागृति’ अभियान की शुरुआत की गई है, जिसके तहत ऐसी बेटियों को विशेष सुविधा दी जाएगी जो किसी कारणवश विद्यालय नहीं जा पा रही हैं।