हज़ारीबाग: उपायुक्त की अध्यक्षता में डीएमएफटी न्यास परिषद की बैठक हुई संपन्न
हजारीबाग 8 मार्च शनिवार शाम 4 बजे समाहरणालय सभागार में डीएमएफटी (जिला खनिज न्यास निधि) न्यास परिषद की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता उपायुक्त श्रीमती नैन्सी सहाय ने की। इस अवसर पर हजारीबाग सांसद श्री मनीष जायसवाल, सदर विधायक श्री प्रदीप प्रसाद, बरही विधायक श्री मनोज यादव, बरकट्ठा विधायक श्री अमित यादव, बड़कागांव विधायक श्री रोशन लाल चौधरी और मांडू विधायक श्रीमती जयप्रकाश भगत सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।