हज़ारीबाग: प्रमंडलीय आयुक्त ने सदर अंचल और प्रखंड कार्यालय का किया औचक निरीक्षण
उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडलीय आयुक्त पवन कुमार के द्वारा सदर अंचल एवं सदर प्रखंड का औचक निरीक्षण किया गया। इस दौरान उन्होंने क्षेत्र के विभिन्न विकास कार्यों, प्रशासनिक व्यवस्थाओं और सरकारी योजनाओं के कार्यान्वयन की स्थिति की समीक्षा की। उन्होंने सर्वप्रथम अंचल कार्यालय के कार्यों की जांच की।