हज़ारीबाग: एनटीपीसी पदाधिकारी हत्याकांड: जांच के लिए हजारीबाग पहुंचे आईजी, वरिष्ठ अधिकारियों के साथ की बैठक
एनटीपीसी के वरीय पदाधिकारी कुमार गौरव की हत्या ने पूरे राज्य में सनसनी फैला दी है। मामले की गंभीरता को देखते हुए बोकारो रेंज के आईजी एस माइकल राज हजारीबाग पहुंचे, जहां उन्होंने जिले के वरीय पुलिस अधिकारियों के साथ उच्च स्तरीय बैठक की। शनिवार, 8 मार्च को दोपहर 2 बजे IG एस माइकल राज ने हजारीबाग SP अरविंद कुमार सिंह, DSP और SDPO समेत अन्य अधिकारियों के साथ बैठक की। इस बैठक में हत्याकांड से जुड़े सभी पहलुओं की विस्तार से समीक्षा की गई।