लोहरदगा: लोहरदगा में हाथियों का आतंक, ग्रामीण दहशत में, जिलाध्यक्ष ने जताई चिंता, सुरक्षित जंगल में खदेड़ने की मांग
लोहरदगा जिले के कैरो और कुडू प्रखंड में जंगली हाथियों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। ताजा जानकारी के अनुसार 14 हाथियों का एक बड़ा झुंड कुडू प्रखंड के माराडीह हाई स्कूल के समीप जंगल क्षेत्र में डेरा जमाए हुए है। हाथियों की लगातार मौजूदगी से आसपास के गांवों में हड़कंप मचा हुआ है और ग्रामीण भय के साये में जीने को मजबूर हैं। स्थानीय सूत्रों के मुताबिक यह हा