बरेली: इज्जत नगर थाना क्षेत्र के वीर सावरकर नगर में युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या
इज्जत नगर थाना क्षेत्र के वीर सावरकर नगर में एक युवक ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। हालांकि सूचना पर पहुंची पुलिस ने डेड बॉडी का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि आत्महत्या का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। मामले में छानबीन की जा रही है। मृतक युवक बिहार का रहने वाला है।