अररिया: नरपतगंज NH 57 से पुलिस ने 5004 लीटर विदेशी शराब के साथ दो तस्करों को किया गिरफ्तार, एसपी ने दी जानकारी
Araria, Araria | Nov 14, 2024 अररिया पुलिस ने एक सीएनजी गैस टैंकर नुमा बने ट्रक पर लोड 5004 लीटर विदेशी शराब के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है. बताया जा रहा है कि ट्रक सहित शराब की अनुमानित कीमत एक करोड रुपए से अधिक है. जानकारी देते हुए अररिया एसपी अमित रंजन ने बताया कि सूचना मिली थी कि शराब की बड़ी खेप जा रही है. जिसके बाद फारबिसगंज डीएसपी के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई है.