अररिया: जहांगीर बस्ती में बच्चों के बीच विवाद के चलते दो पक्षों में मारपीट, एक पक्ष के चार लोग हुए घायल
Araria, Araria | Nov 14, 2024 शहर के जहांगीर बस्ती वार्ड संख्या 18 में बच्चों बच्चों के बीच हुए विवाद को लेकर गुरुवार की दोपहर 3:00 के करीब दो पक्षों के बीच हुई मारपीट की घटना में एक पक्ष के चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. जिसे स्थानीय लोगों व परिजनों के सहयोग से आनन-फानन में सदर अस्पताल अररिया लाया गया. जहां चिकित्सक के देखरेख में सभी घायलों का इलाज किया जा रहा है.