अररिया: अररिया बहादुरगंज मार्ग पर टोल टैक्स के समीप अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक महिला घायल, इलाज जारी
Araria, Araria | Nov 14, 2024 अररिया बहादुरगंज मार्ग में टोल टैक्स के समीप गुरुवार को दोपहर 2:00 के करीब अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई. जिसे स्थानीय लोगों व परिजनों के सहयोग से सदर अस्पताल अररिया लाया गया जहां चिकित्सक के देखरेख में घायल महिला का इलाज किया जा रहा है. वहीं गंभीर रूप से घायल महिला बैरगाछी निवासी बीवी राहिला खातून बताई जा रही है.