हसनपुर: रहरा क्षेत्र में तेज रफ्तार बाइक सवार ने स्कूटी में मारी जोरदार टक्कर, बुजुर्ग गंभीर घायल
मिली जानकारी के अनुसार रहरा थाना क्षेत्र के गांव लिस्डा निवासी सुखबीर पुत्र सुकन अपनी स्कूटी पर सवार होकर शुक्रवार दोपहर करीब 2:00 बजे कसाईपुरा गांव की तरफ जा रहे थे जैसे ही वह अपनी स्कूटी लेकर कसाई पूरा गांव के पास पहुंचे तो सामने से आए बाइक सवार ने उनकी स्कूटी में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भयंकर थी की स्कूटी सवार सुखबीर गंभीर रूप से घायल हो गया।