बीना: राजीव गांधी वार्ड में सड़क निर्माण न होने पर लोगों ने दी सत्याग्रह की चेतावनी
Bina, Sagar | Jun 17, 2025 नगर पालिका क्षेत्र के राजीव गांधी वार्ड निर्मल ज्योति के पीछे कई शिकायतों के बावजूद भी नगर पालिका ने सड़क का निर्माण नहीं किया जिसकी वजह से वार्ड के लोग परेशान है। परेशान वार्ड के लोगों ने मंगलवार को तहसीलदार अबर पंथी से शिकायत सत्याग्रह की चेतावनी दी है। लोगों का कहना है कि 2 वर्ष पहले नगर पालिका ने सड़क निर्माण के नाम पर रैंप और चबूतरे को तोड़ा था।