बीना: कॉलोनी में मूलभूत सुविधाओं के नाम पर धोखाधड़ी, फुटेरा कॉलोनी की महिलाओं ने कॉलोनाइजरों पर कार्रवाई की मांग की
Bina, Sagar | Jun 17, 2025 बिना में अवैध कॉलोनी का जाल दिनों दिन फल फूल रहा है। जहां पर कॉलोनाइजर सुख सुविधाओं के सपने दिखाकर लोगों के साथ धोखाधड़ी कर रहे हैं और लोग उनके झांसे में आकर अपने आप को ठगा सा महसूस कर रहे हैं। जिसको लेकर ग्रामीण क्षेत्र धई रोड स्थित फुटेरा कॉलोनी की बड़ी संख्या में महिलाएं मंगलवार को तहसील कार्यालय पहुंची और एसडीएम से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की।