खलीलाबाद: जिलाधिकारी ने जूनियर हाई स्कूल परिसर से पल्स पोलियो अभियान रैली को दिखाई हरी झंडी, 28 जून को होगा बूथ दिवस
डीयम ने शनिवार को जूनियर हाईस्कूल खलीलाबाद से पल्स पोलियो जनजागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली में स्कूली बच्चों और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों-कर्मचारियों ने भाग लिया।डीएम ने कहा कि जनसहयोग से ही पोलियो जैसी बीमारी का उन्मूलन संभव हुआ है और 28 जून को आयोजित बूथ दिवस पर 0 से 5 वर्ष तक के सभी बच्चों को पोलियो पिलाएं।