मेरठ: कांकरखेड़ा क्षेत्र में फॉर्च्यूनर कार की फ्रंट ग्रिल तोड़कर चोरी की वारदात, सीसीटीवी कैमरे में कैद वीडियो वायरल
Meerut, Meerut | Jul 11, 2026 मेरठ। कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र में कस्बा चौकी क्षेत्र की डिफेंस एन्क्लेव कॉलोनी में घर के बाहर खड़ी टोयोटा फॉर्च्यूनर लेजेंडर कार की फ्रंट ग्रिल चोर कुछ ही मिनटों में निकालकर फरार हो गए। पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। पीड़ित ने कंकरखेड़ा थाने में तहरीर देने के साथ फुटेज भी पुलिस को सौंप दी है।