रतनी फरीदपुर: कसमा कसंई के पास ऑटो की टक्कर में भांजे की शादी में जा रहे मामा की मौत, परिवार में कोहराम
जहानाबाद के कसमा कसंई के पास जाम के दौरान एक ऑटो ने एक पैदल जा रहे व्यक्ति को टक्कर मारकर फरार हो गया घटना के बाद घायल व्यक्ति को इलाज हेतु स्थानीय अस्पताल के बाद पटना ले जाया गया जहां इलाज के दौरान घायल ने दम तोड़ दिया मृतक भवनपुर निवासी 36 वर्षीय कुंदन कुमार हैं जो अपने भांजे के शादी में शामिल होने हेतु अपने घर से अरवल के छक्कन बीघा जा रहे थे।