जनपद मुजफ्फरनगर के थाना चरथावल क्षेत्र के ग्राम नागलराई में आज सोमवार को शादी समारोह में डीजे पर डांस करने को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट हो गई। जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वही मारपीट के बाद ग्रामीणों की भारी भीड़ भी जमा हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल करनी शुरू कर दी है।