भवानीपुर: सावन में नि:शुल्क बोल बम सेवा शिविर की सफलता को लेकर हुई बैठक, श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधा उपलब्ध कराने की चर्चा
भवानीपुर :- सावन माह में आयोजित होने वाले नि:शुल्क बोल बम सेवा शिविर के सफल संचालन को लेकर बुधवार को टीकापट्टी बाजार में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक का आयोजन बोल बम सेवा समिति, बिरौली, रूपौली, डूमरी, सपाहा, छर्रापट्टी एवं टीकापट्टी के बैनर तले किया गया।