अनूपगढ़: अनूपगढ़ की नई धान मंडी में व्यवस्थाओं को सुचारू बनाने के लिए एडिशनल एसपी ऑफिस के पास पार्किंग व्यवस्था की गई शुरू
अनूपगढ़ की नई धान मंडी में इन दिनों गेहूं और सरसों की फसल की बंपर आवक हो रही है। नई धान मंडी में फसलों की बंपर आवक शुरू होने के कारण अब व्यवस्थाओं को सुचारु करने के लिए एफसीआई के गुणवत्ता निरीक्षक संजीव फोगाट और अनूपगढ़ व्यापार मंडल अध्यक्ष विजय नागपाल के द्वारा अब पार्किंग व्यवस्था को आज गुरुवार सुबह 10 बजे एडिशनल एसपी ऑफिस के पास शुरू कर दिया गया है।