गुना नगर: मारपीट के 6 साल पुराने मामले में 2020 से फरार स्थाई वारंटी को कोतवाली पुलिस ने किया गिरफ्तार
गुना कोतवाली थाना पुलिस ने स्थाई वारंटी पकड़ा है। 18 मई को थाना प्रभारी ने बताया, आरोपी धनराज कुशवाह निवासी ईदगाहवाड़ी सकतपुर रोड गुना पर वर्ष 2020 में मारपीट का मामला दर्ज हुआ था। आरोपी के जिला न्यायालय की कार्यवाही से फरार रहने पर स्थाई गिरफ्तारी वारंट जारी था। 17 मई को सूचना पर फरार वारंटी धनराज कुशवाहा को गिरफ्तार न्यायालय में पेश किया है।