महोबा: महोबा तहसील में डीएम की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन, कुल 71 शिकायतों में से 12 का मौके पर हुआ निस्तारण
Mahoba, Mahoba | Apr 18, 2026 तहसील महोबा में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन डीएम गजल भारद्वाज की अध्यक्षता में किया गया। इस मौके पर तहसील महोबा से कुल 71 शिकायतें प्राप्त हुईं जिनमें से 12 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया।जनसुनवाई के दौरान एसपी शशांक सिंह, एडीएम न्यायिक सुखबीर सिंह, सीडीओ बलराम कुमार, एसडीम महोबा शिवध्यान पांडे, तहसीलदार सहित अन्य विभागों अधिकारीगण मौजूद रहे।