दुर्गावती: दुर्गावती में NH-19 जाम करने के मामले में दर्जनों लोगों पर प्राथमिकी दर्ज, आगे की कार्रवाई में जुटी पुलिस
दुर्गावती थाना क्षेत्र अंतर्गत दुर्गावती बाजार में सोमवार को 2 घंटे तक NH-19 को कुछ लोगों के द्वारा जाम कर दिया गया। जिसे लेकर दुर्गावती पुलिस के द्वारा दर्जनो लोगों के ऊपर प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। यह जानकारी मंगलवार की शाम 4:00 बजे थाना अध्यक्ष दुर्गावती गिरीश कुमार के द्वारा दी गई।