बड़कागांव थाना क्षेत्र में एक महिला ने अपने सगे भाई पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने बीएनएस की धारा 64 के तहत मामला दर्ज कर आरोपी 21 वर्षीय अर्जुन कुमार को चार घंटे के भीतर गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। आरोपी को हजारीबाग रोड स्थित टीपी-5 के पास से पकड़ा गया।