फरीदपुर: हरेली अलीपुर में राष्ट्रीय पक्षी मोर की करंट लगने से मौत, बिजली विभाग की लापरवाही उजागर
फतेहगंज पूर्वी के हरेली अलीपुर मोड के पास बुधवार 10 जून 2026 की शाम 6:00 बजे एक राष्ट्रीय पक्षी मोर की करंट लगने से मौत हो गई घटना तब हुई जब मोर खेतों के पास एक पेड़ पर विचरण कर रहा था और गांव में जाने वाली बिजली की लाइन की चपेट में आ गया घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए