कासगंज: कासगंज में 3 गैंगस्टरों की रासुका निरूद्धि 12 माह बढ़ाई गई, फर्जी किसान संगठन की आड़ में दहशत फैलाने का आरोप
कासगंज में फर्जी किसान संगठन की आड़ में दहशत फैलाने वाले तीन गैंगस्टर/हिस्ट्रीशीटरों की राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम (रासुका) के तहत निरूद्धि अवधि 12 माह तक बढ़ा दी गई है। राज्य सरकार ने सुरजीत उर्फ सुजीत पाण्डेय, कुलदीप पाण्डेय और संदीप पाण्डेय के खिलाफ इस कार्रवाई की पुष्टि की है।