रॉबर्ट्सगंज: डीएम चर्चित गौड़ ने लोढी प्राथमिक स्कूल में नवजात शिशु को पोलियो ड्राप पिलाकर पोलियो अभियान की शुरुआत की
जिलाधिकारी चर्चित गौड़ ने प्राथमिक विद्यालय लोढ़ी में एक नवजात शिशु को रविवार को पोलियो की दो बूंदें पिलाकर पोलियो अभियान का शुभारंभ किया,डीएम ने अभिभावकों से अपील की कि 0 से 5 वर्ष तक के हर बच्चे को पोलियो की खुराक अवश्य पिलाएं,कितनी भी बार दवा दी जा चुकी हो,सीएमओ डॉ. रमेश कुमार मिश्रा ने बताया कि जनपद में तीन लाख 7 हजार से अधिक को ड्राप पिलाया गया है।