पंकरी बरवाडीह भोक्ता स्थान के पास एक स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर खजूर के पेड़ से टकरा गई। हादसे में 9 लोग घायल हो गए। सभी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बड़कागांव ले जाया गया, जहां से 5 गंभीर घायलों को बेहतर इलाज के लिए हजारीबाग रेफर किया गया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।