सारठ: सहरजोरी निवासी के निधन पर विधायक, पूर्व स्पीकर व पूर्व विधायक ने जताया दुख
Sarath, Deoghar | Mar 26, 2026 सहरजोरी के रामदेव सिंह की आकस्मिक निधन पर गुरुवार शाम 4 बजे विधायक चुन्ना सिंह, पूर्व स्पीकर शशांक शेखर भोक्ता व पूर्व विधायक रणधीर सिंह ने पार्थिव शरीर का दर्शन कर संवेदनाएं व्यक्त की। नेताओं ने मृतक को नेकदिल व सामाजिक कामों में बढ़-चढ़कर भाग लेने वाला करार देते हुए, उनके निधन को इलाके के लिए बड़ी क्षति कहा, मृतक के पुत्र व शोकाकुल परिजनों को ढाढस बंधाया।