मंडला: मंडला में 18 मई सीजन का सबसे गर्म दिन रहा, पारा 44 डिग्री पहुंचा, दिनभर चली गर्म हवाएं
Mandla, Mandla | May 18, 2026 जिले में भीषण गर्मी का असर लगातार बढ़ता जा रहा है। मौसम विभाग से 5 बजे मिली जानकारी के अनुसार 18 मई को अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस सीजन का अब तक का सबसे गर्म दिन रहा। वहीं न्यूनतम तापमान 27.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। तेज धूप और दिनभर चली गर्म हवाओं के कारण जनजीवन प्रभावित रहा। दोपहर के समय बाजार और सडक़ों पर सन्नाटा दिखा।