पहाड़ी: कैथवाड़ा पुलिस ने फर्जी मैरिज ब्यूरो से ठगी करने वाले 5 हजार के इनामी को किया गिरफ्तार
कैथवाड़ा पुलिस ने फर्जी मैरिज ब्यूरो चलाकर लोगों से ठगी करने के मामले में फरार 5 हजार रुपये के इनामी आरोपी याहया पुत्र जुहरू मेव निवासी नंदेरा, थाना कामां को गिरफ्तार किया है। आरोपी अपने भाई के साथ मिलकर ठगी करता था। उसके खिलाफ करीब 10 मामले दर्ज हैं। पुलिस ने आरोपी को नीमला चौराहे से दबोचा। गुरुवार शाम 5 बजे मिली जानकारी।