गोरखपुर: चारगांवा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर आचार संहिता का हो रहा उल्लंघन, अभी भी लगा है सरकारी योजनाओं को गिनाता हुआ बैनर
लोकसभा चुनाव के मद्देनजर पूरे देश में आचार संहिता लागू कर दी गई है। किसी भी सरकारी दफ्तर में सरकारी योजनाओं से संबंधित प्रचार-प्रसार का कोई भी बैनर-पोस्टर नहीं लगाया जा सकता है ना ही किसी राजनीतिक पार्टी का बैनर-पोस्टर लग सकता है, लेकिन चारगांवा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में सरकारी योजनाओं को गिनाता हुआ बैनर अभी भी लगा हुआ है।