गोरखपुर: सहजनवां थाना क्षेत्र का रहने वाला पीड़ित पहुँचा गोरखपुर प्रेस क्लब सरकारी अस्पताल के कर्मचारियों पर लगाया गंभीर आरोप
सहजनवा क्षेत्र का रहने वाला पीड़ित गोरखपुर प्रेस क्लब पहुंचा, उसने प्रेस क्लब पर प्रेस वार्ता कर बताया कि सहजनवा की सरकारी अस्पताल की कर्मचारी पूरी तरह से भ्रस्टाचार में लिप्त हो चुके है। बिना किसी डिग्री के ओपीडी में बैठकर अधिकारी का ड्राइवर दवा लिखता है, साथी साथ वहां पर जो जैविक दवाइयां है उन्हें खुले में फेंक दिया जाता है जिससे जानवर खाकर मर जा रहे हैं।