गोरखपुर: ई रिक्शा की बैटरी चोरी करने वाले आरोपी को खजांची चौराहे से शाहपुर पुलिस ने किया गिरफ्तार
चोरी की दो बैटरी जो की ई रिक्शा में इस्तेमाल होती है, उसकी बरामदगी करते हुए शाहपुर पुलिस ने उत्तम नाम के एक युवक को खजांची चौराहे से आज गिरफ्तार किया है। पुस्तक में बताया कि इसने बीते दिनों शाहपुर थाना क्षेत्र के कई ई रिक्शा से बैटरी चोरी की थी। इसकी निशानदेही पर दो चोरी की बैटरी बरामद कर ली गई है। इसे अदालत में पेश किया गया, जहां से इसे जेल भेज दिया गया।