गोरखपुर: ऑपरेशन खिलखिलाहट के तहत सिविल लाइन स्थित आंगनवाड़ी कर्मी की देखरेख में मासूम हुई कुपोषण मुक्त, सीडीओ ने की मुलाकात
ऑपरेशन खिलखिलाहट के अन्तर्गत मुख्य विकास अधिकारी संजय कुमार मीना द्वारा माह दिसम्बर 2023 मे आंगनवाड़ी केंद्र सिविल लाइंस की सैम बच्ची कुमारी आद्या, पुत्री श्री अनिल, माता श्रीमती दीपमाला को गोद लिया गया थाl आंगनबाड़ी वर्कों की कुशल देखभाल में यह बच्ची अब कुपोषण मुक्त हो चुकी है और इसके वजन और लंबाई में भी बढ़ोतरी हुई है।