होली के त्योहार को लेकर पुलिस प्रशासन ने अपनी तैयारियां पूरी कर ली हैं। जिले में पुलिस ने 3050 जगह चिह्नित की हैं जहां पर होलिका जलाई जाएगी। सभी के लिए एक-एक पुलिसकर्मी को नोडल अधिकारी बनाया गया है। होलिका के जलने तक नोडल अधिकारियों की जिम्मेवारी होगी।