कोंडागांव: महिला आयोग की जनसुनवाई में अहम फैसले, बेटी के भरण-पोषण के लिए ₹2 लाख देने पर सहमति, धोखाधड़ी मामले में FIR के निर्देश
छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. किरणमयी नायक की अध्यक्षता में आज गुरुवार को जिला कार्यालय में आयोजित जनसुनवाई में 12 प्रकरणों की सुनवाई हुई। शाम 5 बजे जारी विज्ञप्ति अनुसार एक मामले में नगर सेना के क्लर्क ने शारीरिक शोषण से जन्मी बेटी के शिक्षा, पालन-पोषण व विवाह के लिए एकमुश्त दो लाख रुपये देने पर सहमति दी। आयोग ने राशि 9 जुलाई तक देने के निर्देश