कटघोरा: गेवरा खदान से 6 हजार लीटर डीजल चोरी मामले में मुख्य आरोपी नवीन कश्यप गैंग सहित 3 गिरफ्तार
एसईसीएल की गेवरा खदान से 6 हज़ार लीटर डीजल चोरी के मामले में दीपका पुलिस ने फरार चल रहे मुख्य आरोपी नवीन कश्यप गैंग समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों को जांजगीर से घेराबंदी कर पकड़ा। मामले में पहले ही 12 आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा जा चुका है।