मंडला: ग्राम सकवाह में खंभे पर काम कर रहे लाइनमैन को लगा करंट, गंभीर हालत में रेफर
Mandla, Mandla | May 3, 2026 सकवाह क्षेत्र में बिजली विभाग की बड़ी लापरवाही सामने आई है। खंभे पर मरम्मत कार्य कर रहे आउटसोर्सिंग लाइनमैन जगन्नाथ कुलस्ते को अचानक बिजली आपूर्ति चालू होने से जोरदार करंट लगा, जिससे वह बुरी तरह झुलस गया और नीचे गिर गया। रविवार शाम 7 बजे हुए हादसे में जगन्नाथ कुलस्ते गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने तुरंत उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया।