दादरी: हल्दोनी मोड़ के समीप तेज रफ्तार ट्रक चालक ने बाइक को मारी जोरदार टक्कर, बाइक सवार महिला की हुई दर्दनाक मौत
ग्रेटर नोएडा के हल्दोनी मोड़ के समीप उस वक्त गंभीर हादसा देखने को मिला जब एक तेज रफ्तार ट्रक चालक ने अनियंत्रित होकर सामने से जा रही बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। भीषण दुर्घटना में बाइक सवार महिला की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया तथा घटना की जांच शुरू कर दी है।